Noida News: सरकारी अस्पताल से महिला ने तीन दिन की नवजात चुराई
नोएडा, अक्टूबर 9 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और परिसर में बनी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग से शुक्रवार सुबह तीन दिन की नवजात बच्ची चोरी हो गई। बच्ची को एक अनजान महिला उठाकर लेकर गई। इसके बाद परिवार ने हंगामा किया। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में महिला एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाती दिखाई दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भंगेल निवासी गौतम नंदन कैब चलाते हैं। वह पत्नी सपना और माता-पिता के साथ किराये के कमरे में रहते हैं। सपना को छह अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ। शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की तैयारी चल रही थी। सुबह करीब आठ बजे गौतम पत्नी सपना के साथ चिकित्सक के पास गए थे। इस दौरान बच्ची गौतम की सास रक्षा देवी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.