Noida News: सभी सड़कों की मरम्मत 15 अक्तूबर तक कराने के निर्देश
नोएडा, सितम्बर 22 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण के सीईओ ने अधिकारियों को शहर की सभी सड़कों की मरम्मत 15 अक्तूबर तक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बंद पड़े सभी शौचालयों को पूरी तरह शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि तय समय में काम पूरा न होने पर जेई और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की ही जाएगी। साथ ही वरिष्ठ प्रबंधक और महाप्रबंधक से भी जबाव-तलब किया जाएगा। सेक्टर-96 स्थित मुख्य प्रशासनिक दफ्तर में सीईओ कृष्णा करुणेश ने मंगलवार को सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में सभी वरिष्ठ प्रबंधक से लेकर महाप्रबंधक, ओएसडी और एसीईओ स्तर के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में सबसे पहले सीईओ ने शहर की सड़कों में हो रखे गड्ढों और साफ सफाई को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शहर को बेहतर बनाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.