Noida News: सब्जी लेने गए युवक की चार तोले की चेन झपटी
नोएडा, सितम्बर 26 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-119 में मदर डेयरी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक के गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात के बाद दोनों बदमाश तेज रफ्तार से फरार हो गए। पर्थला खंजरपुर गांव निवासी रोहित प्रॉपर्टी का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह सेक्टर-119 में मदर डेयरी के पास सब्जी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान अपाचे बाइक सवार दो युवक उनके पास आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने अचानक उनके गले से चेन खींच ली। रोहित ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भाग निकले। रोहित के मुताबिक चेन सोने की थी और उसका वजन करीब चार तोले था। शुक्रवार को उन्होंने सेक्टर-113 थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.