Noida News: सपा ने निठारी में पीडीए चौपाल लगाई
नोएडा, अक्टूबर 7 -- Noida News: नोएडा। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को निठारी और सलारपुर में पीडीए चौपाल का आयोजन किया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी इंद्रसेन गुर्जर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संवाद करें। अधिक युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्ग के लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करें। इस मौके पर नोएडा सपा के अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, प्रदेश सचिव सुनील चौधरी, विकास यादव, बबलू चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.