Noida News: सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नोएडा, अक्टूबर 24 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। दिल्ली में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान हिंदू देवी-देवताओं को न मानने की शपथ लेने के मामले में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में गोरक्षा हिंदू दल के अध्यक्ष वेद नागर ने दादरी कोतवाली में शिकायत दी थी। वेद नागर ने आरोप लगाया कि राजकुमार भाटी ने मंच से हिंदू देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इससे करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची। राजकुमार भाटी द्वारा ऐसा देश का माहौल खराब करने के लिए किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: ब्राह्मण समाज ने सपा प्रवक्ता का पुतला फूंका अब इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.