नोएडा, अगस्त 1 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-2 थाना क्षेत्र में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के जिला भोजपुर के कोसियर गांव निवासी करन कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी में रहते हैं। उनके पिता रामपूजन गुप्ता 31 जुलाई को फेज-2 फल मंडी में सब्जी लेने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 8.40 बजे बीपीएल कट के पास से दादरी मुख्य मार्ग पर जाते समय एक हाइड्रा के चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- जिले में तीन सड़क हादसों में तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हाइड्रा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला हाथरस के खेड़ा पसौली गांव ...