नोएडा, जुलाई 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाश एक युवक से मोबाइल लूट कर ले गए। पीड़ित सड़क पर पैदल जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर अल्फा वन घरौंदा अपार्टमेंट में प्रिंस कुमार परिवार के साथ रहते हैं। प्रिंस ने पुलिस को बताया कि वह 15 जून को कैलाश अस्पताल के समीप सड़क पर पैदल जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश उनका मोबाइल झपटकर ले गए। पीड़ित ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: आईबी अधिकारी से फोन झपटपने वालों की तलाश में जुटी अपराध शाखा पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। लुटेरों का पता लगा...