Noida News: सड़क पर चलती कार में आग लगी
नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में 130 मीटर चौड़ी रोड पर सोमवार की दोपहर सड़क पर चलती एसयूवी गाड़ी में आग लग गई। चालक ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग को बुझाया। हालांकि, इस बीच कार काफी जल गई थी। सेक्टर ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर 130 मीटर चौड़ी रोड पर सेक्टर-12 के समीप अचानक चलती एसयूवी में कार में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को साइड में रोका और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आग की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी गई। घटना की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक घटना में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। गाड़ी में शॉर्ट सर्किट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.