Noida News: सड़क की ख़राब हालत से परेशान लोग, जलभराव ने बढ़ाई समस्या
नोएडा, अक्टूबर 12 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जलपुरा से अरिहंत अंबर सोसाइटी की ओर जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति से लोग परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। रविवार रात से हो रही बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो गया। पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे, जिससे वाहन चालकों के हादसे का शिकार होने का खतरा बढ़ गया। गड्ढों में वाहन फंसने और टकराने से गाड़ियों को नुकसान भी पहुंच रहा है। ग्रेनो वेस्ट के निवासी दिनेश ने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों के लिए सड़क से गुजरना जोखिम भरा हो जाता है। पानी के नीचे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.