नोएडा, अगस्त 21 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग ने सड़क के किनारे अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई की। इस दौरान 12 अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया। अधिकारी के मुताबिक अभियान के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के तिलपता चौक से एक मूर्ति, एक मूर्ति से रोजा चौक, सेक्टर-16बी, एनटीपीसी सोसाइटी और जगत फार्म बाजार के आसपास कार्रवाई की गई। चूहड़पुर गांव के पास 12 अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया। सड़क किनारे अस्थायी ढांचा बनाकर ये दुकानें चलाई जा रही थीं। इससे यातायात बाधित हो रहा था। अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के साथ तीन काउंटर, एक तख्त और एक टेबल भी जब्त किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में शाहबेरी मार्ग और एटीएस सोसाइटी के आसपास भी अतिक्रमण हटाया गया।प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश क...