Noida News: सड़क किनारे खड़ी बाइक में चाबी छोड़ी, पांच मिनट में चोरी
नोएडा, सितम्बर 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अलीगढ़ से दोस्त की बाइक मांग कर ग्रेटर नोएडा पहुंचे युवक की बाइक पांच मिनट में चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले सचिन और मनोज दोनों दोस्त हैं। फिलहाल दोनों कुलेसरा में रहते हैं। सचिन ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त मनोज तीन सितंबर को अलीगढ़ से उसकी बाइक लेकर ग्रेटर नोएडा रहा था। वह बिसरख क्षेत्र में पहुंचा तो उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और चाबी उसी में लगी छोड़ दी। इसके बाद वह कुछ दूर आगे पेशाब करने चला गया। करीब पांच मिनट बाद वापस आया तो बाइक वहां से गायब थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बाइक के बारे में इधर-उधर पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने इस मामले में चोरी का मुकदमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.