Noida News: सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर कीमती सामान चोरी
नोएडा, अगस्त 26 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। बदमाशों ने सेक्टर-12 में खड़ी कार का शीशा तोड़कर बैग समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय पीड़ित कार खड़ी कर पास में किसी काम से गए थे। पीड़ित ने सेक्टर-24 थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस बदमाशों की पहचान और तलाश में जुटी है। सेक्टर-47 निवासी कारोबारी प्रदीप तायल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सोमवार शाम करीब पौने छह बजे अपनी कार सेक्टर-12 में खड़ी की थी। उन्होंने अपनी कार को ठीक से लॉक किया था। फिर पास में जरूरी काम निपटाने के लिए चले गए। आधे घंटे बाद लौट कर आए तो कार का शीशा टूटा था। कार की सीट पर रखा बैग गायब था। उन्होंने बैग को आसपास तलाश किया, लेकिन बैग नहीं मिला। पीड़ित के मुताबिक बैग में दो क्रेडिट कार्ड, दो डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, क्लब का कार्ड, नोटबुक आदि कीमती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.