Noida News: सड़कों पर गड्ढों से इस मानसून में परेशानी बढ़ेगी
नोएडा, जुलाई 4 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। मानसून की बारिश शुरू हो गई है, लेकिन सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम पूरा नहीं हो सका। मुख्य सड़कों से लेकर सेक्टरों के अंदर की सड़कें जगह-जगह पर टूटी पड़ी हैं। सीईओ के निर्देश के बाद भी सड़कों को गड्ढामुक्त करने और बारिश से पहले सभी नालियों की सफाई का काम गंभीरता से नहीं किया गया। ऐसे में इस मानसून में भी लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के आवासीय सेक्टर बीटा-1, 2, डेल्टा-1, 2, अल्फा-1,2 आदि सेक्टरों में खस्ताहाल सर्विस मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। सड़कें उखड़ी होने की वजह से हादसे का डर हमेशा बना रहता है। बारिश होने पर स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। पैच मरम्मत के नाम पर डेढ़ से दो करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। लोगों की शिकायत है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.