नोएडा, अक्टूबर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। ग्रेटर नोएडा की सड़कों को अधिक रोशन और सुंदर बनाने के लिए सजावटी लाइट लगाने की तैयारी है। सड़कों के किनारे दो तरह के सजावटी पोल लगेंगे। यह लाइट बारिश और धूल में भी खराब नहीं होगी। वरिष्ठ प्रबंधक (विद्युत) सौरभ भारद्वाज ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों, पार्कों और चौराहों पर पोल के साथ एलईडी सजावटी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इससे रात में शहर की खूबसूरती बढ़ेगी और सड़कों पर रोशनी भी बेहतर होगी। योजना के तहत दो प्रकार के पोल लगाए जाएंगे। पहला आठ मीटर ऊंचा एमएस पाइप डेकोरेटिव पोल होगा, जिसमें 150 वाट की एलईडी लाइट लगाई जाएगी। इस पोल पर जंग नहीं लगेगा। बारिश और धूल में भी लाइट खराब नहीं होगी। वहीं, दूसरा पांच मीटर ऊंचा माडर्न डेकोरेटिव माइल्ड स्टील पोल होगा। इसमें विशेष ल्यूमिनेयर लगेगा।...