नोएडा, सितम्बर 18 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने गांवों में सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को प्राधिकरण कार्यालय पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रेम प्रधान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की अनदेखी करना ग्रामीण जनता के साथ सौतेला व्यवहार करने जैसा है।संगठन के जिला अध्...