नोएडा, नवम्बर 10 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। प्राधिकरण ने चिकित्सा और शिक्षा सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत भूखंडों की योजना शुरू की है। इसमें पंजीकरण गुरुवार तक पंजीकरण होंगे। अधिकारी के मुताबिक योजना में शामिल 10 भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। नर्सिंग होम के पांच, हायर सेकेंडरी स्कूल के चार और अस्पताल के एक भूखंड हैं। ये सभी भूखंड सेक्टर चाई-3, नॉलेज पार्क-5, एक्सयू-2 और ओमिक्रॉन-1 में हैं। इस योजना के तहत सबसे छोटा भूखंड 677 वर्गमीटर का नर्सिंग होम के लिए है, जिसका आरक्षित मूल्य करीब तीन करोड़ रुपये है, जबकि सबसे बड़ा भूखंड 23,062 वर्गमीटर का स्कूल के लिए है, जिसकी कीमत 66.39 करोड़ रुपये रखी गई है। ओमिक्रॉन-1 में 12 हजार वर्गमीटर का अस्पताल का भूखंड भी शामिल है, जिसका आरक्षित मूल्य 32.56 करोड़ रु...