नोएडा, अगस्त 31 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के प्रो बोनो क्लब द्वारा रतन पब्लिक स्कूल में संवैधानिक अधिकार, कर्तव्य, मूल्य एवं स्वतंत्रता की भावना विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों से जुड़े विषयों को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के साथ संवाद के माध्यम से उन्हें यह समझाने का प्रयास किया गया कि अधिकारों की जानकारी के साथ संवैधानिक कर्तव्यों का पालन भी जिम्मेदार नागरिकता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...