नोएडा, जुलाई 18 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले की दादरी, सदर और जेवर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तीनों तहसीलों में कुल 164 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जेवर तहसील के सभागार का उद्घाटन किया। इसके सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है। इसके बाद संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए आमजन की समस्याएं सुनीं। जेवर तहसील में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- Meerut News: संपूर्ण समाधान दिवस : शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता ...