नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर क्षेत्र के नीमका गांव में पुलिस चौकी के समीप रविवार की देर रात एक किसान नेता की फावड़े से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या में छोटे भाई का नाम सामने आ रहा है। आरोप है कि संपत्ति विवाद में भाई ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीमका गांव निवासी भोले शंकर अपने खेत में पुलिस चौकी के पास एक दुकान का निर्माण करवा रहे थे, जिसमें वह बिल्डिंग मेटेरियल सप्लायर का काम करने वाले थे। बताया गया है कि रविवार की रात उनका बेटा उन्हें दुकान पर छोड़कर गया था। दुकान पर सो रहे भोले शंकर की रात में हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह भोले शंकर के घर न आने पर उनका बेटा दुकान पर गया तो पिता का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। घटना की ...