नोएडा, अगस्त 7 -- Noida News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। खोड़ा और टीला मोड़ थाना क्षेत्र से दो किशोरियां संदिग्ध हालत में लापता हो गईं। एक किशोरी स्कूल गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी और दूसरी किशोरी घर से बाहर गई थी। खोड़ा कॉलोनी निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पांच अगस्त को घर से कहीं चली गई। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जांच की जा रही है, वहीं एक अन्य पीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी 6 अगस्त से लापता है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द ही किशोरी को तलाश कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...