Noida News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक छत से गिरा, मौत
नोएडा, अगस्त 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कुलेसरा गांव में रविवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से ग्राम बखरिया थाना पिहानी, जिला हरदोई का रहने वाला 28 वर्षीय शिवम वर्तमान में कुलेसरा गांव में किराये के मकान में रहता था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिवम और उसका दोस्त रविवार को छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच शिवम नशे की हालत में लड़खड़ा कर छत से नीचे गिर गया। लोगों ने शिवम को तुरंत नजदीक के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.