Noida News: संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर युवक की मौत
नोएडा, अक्टूबर 26 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-वन थाना क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले एक युवक सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गया। परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान युवक मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 46 वर्षीय भोला मूलरूप से देवरिया के रहने वाले थे। वह पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ हरौला गांव में रहते थे। वह एक फैक्टरी में काम करते थे। वह शराब पीने के आदि थे। सोमवार सुबह वह संदिग्ध परिस्थितियों में अपने मकान की छत से नीचे गिर गए। उनके भाई और आस-पड़ोस के लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.