Noida News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता
नोएडा, जुलाई 14 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव से एक किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने दादरी कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव के रहने वाले जगदीश चंद्र ने पुलिस को बताया 11 जुलाई को शाम करीब 7:30 बजे उनका 14 वर्षीय बेटा घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। परिजनों ने उसे इधर-उधर काफी तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने परेशान होकर पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में एक इनफ्लुएंसर ने भी सोशल मीडिया पर लोगों से किशोर के बारे में जानकारी होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.