Noida News: संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति की मौत
नोएडा, अक्टूबर 13 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव सोरखा गांव में एफएनजी की तरफ सड़क किनारे मिला। पुलिस ने पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक ठेला संचालक ने सोमवार सुबह सेक्टर-113 थाने की पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे एक अधेड़ अचेत हालत में पड़ा है। पुलिस वहां पहुंची तो उसके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। लोगों ने पुलिस को बताया कि अधेड़ मजदूरी करता था और अत्यधिक शराब का सेवन करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.