Noida News: संचित शर्मा सर्किल तीन के एसीपी बने
नोएडा, सितम्बर 1 -- Noida News: नोएडा। प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। नोएडा जोन की सर्किल तीन के एसीपी राकेश प्रताप सिंह को एसीपी क्राइम की जिम्मेदारी मिली है। आईपीएस संचित शर्मा को एसीपी थर्ड बनाया गया है। उन्होंने पद ग्रहण भी कर लिया है। आगामी दिनों में कई अन्य एसीपी और थाना प्रभारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की बात शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने कही है। बिसरख थाना प्रभारी को बीते माह लाइन हाजिर किया गया था। अभी तक वहां नए थाना प्रभारी की तैनाती नहीं हुई है। थाना प्रभारी के साथ दो अन्य पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.