Noida News: शॉर्ट सर्किट से कंपनी में भीषण आग
नोएडा, जुलाई 7 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज दो थानाक्षेत्र के सेक्टर-88 स्थित एक कंपनी में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब आठ फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सोमवार रात कंपनी में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उस समय कंपनी बंद थी और अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। आग तेजी से फैलते हुए कंपनी के ग्राउंड फ्लोर से प्रथम तल तक पहुंच गई, जिससे परिसर में रखा सामान भी चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से दिखाई देने पर आसपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.