Noida News: शिव शक्ति अपार्टमेंट में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से परेशान लोग
नोएडा, अगस्त 26 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर म्यू-2 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में मुख्य पानी की मोटर खराब होने से पेयजल संकट गहरा गया है। मंगलवार शाम करीब छह बजे से सोसाइटी में पेयजल आपूर्ति बाधित है। पानी की व्यवस्था के लिए सोसाइटी में टैंकर मंगवाए जा रहे हैं, लेकिन टैंकर से पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण करीब 1904 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को टैंकर से बाल्टियों में पानी भरकर अपने घरों तक ले जाना पड़ रहा है। निवासी राम अवतार सोलंकी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे अचानक सोसाइटी में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। इसके कुछ देर बाद निवासियों ने शिकायत करना शुरू किया, जिसके बाद मुख्य पानी की मोटर खराब होने की जानकारी सामने आई। लोगों का आरोप है कि समय से रखरखाव नहीं होने के कारण मोटर खराब हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.