Noida News: शाहपुर गोवर्धनपुर गांव में बारातघर बनाने की मंजूरी
नोएडा, अक्टूबर 22 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शाहपुर गोवर्धनपुर गांव में बारातघर बनाया जाएगा। प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने इसके लिए गुरुवार को मंजूरी दे दी। बारातघर को बनाने में करीब छह करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यह बारातघर करीब तीन हजार वर्ग मीटर में बनेगा। सीईओ ने बारातघर बनाने का निर्णय लेने के साथ ही इसका आगणन तैयार करने के लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इसकी सैद्धांतिक सहमति दे दी जाएगी। बारातघर बनने से लोगों को विवाह, पारिवारिक समारोह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Noida News: प्राधिकरण के अधिकारी जनता के बीच जाएं : पंकज सिंह गौरतलब है कि गांव के लोग काफी समय से बारात घर बनाने की मांग प्राधिकरण से कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.