Noida News: शहर में ई-वाहनों के लिए 100 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे
नोएडा, अगस्त 4 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 100 चार्जिंग स्टेशन बनाएगा। इसके लिए प्राधिकरण आईटीआई, एनपीसीएल और केल्ट्रान के साथ एमओयू करने की तैयारी में है। सीईओ के सामने करीब एक सप्ताह के भीतर एमओयू का मसौदा रखा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलते ही तीनों कंपनियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। पहले चरण में 100 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। प्राधिकरण का प्रयास है कि लोगों को शहर के प्रमुख स्थानों पर ई-वाहन चार्ज करने के लिए आसानी से सुविधा मिले। योजना के तहत चार्जिंग स्टेशन के लिए स्थानों का चयन प्राधिकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.