Noida News: शहर की हर सड़क पर जाम ही जाम
नोएडा, नवम्बर 6 -- Noida News: धनतेरस के मौके पर शुक्रवार को शहर की हर सड़क पर जाम ही जाम नजर आया। शहर की आंतरिक से लेकर मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग जगह-जगह एक-डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे।शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर सेक्टर-18, सेक्टर-27 अट्टा बाजार, सेक्टर-29 ब्रहमुपत्र कॉम्प्लेक्स के अलावा शहर की कई सड़कों पर ही अवैध रूप से सामान बेचने वाली दुकानें लग गई थीं। इससे दोपहर करीब 12-1 बजे के आसपास ही शहर में जाम की समस्या शुरू हो गई। शाम होते-होते शहर की अधिकांश सड़कों पर जाम की समस्या हो गई। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे, फिल्म सिटी मार्ग, सेक्टर-18 व अट्टा बाजार के बीच वाली सड़क, एमपी टू एलिवेटेड रोड के नीचे, सेक्टर-22 से डीएनडी की ओर जाने वाली सड़क, सेक्टर-15 नयाबांस के सामने, सेक्टर-37, सेक्टर-51-50 व 75 वाली सड़क स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.