नोएडा, नवम्बर 6 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-62 स्थित जयपुरिया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में दीपावली मिलन कार्यक्रम के दौरान एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान की प्रबंधक शर्मिला शर्मा को उनकी 20 वर्ष से अधिक की लंबी, समर्पित और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. राहुल सिंह ने शर्मिला शर्मा के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा शर्मिला शर्मा मेहनती साहसी अनुभवी और निष्ठावान अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले दो दशकों में अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता और दक्षता से संस्थान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अनुकरणीय भूमिका निभाई है। उनका समर्पण पूरे स्टाफ के लिए प्रेरणादायी है,उनको कार्यक्रम के दौरान स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Ba...