नोएडा, नवम्बर 6 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-115 की सोरखा कॉलोनी में घर के नीचे शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे लोगों को रोकना अधिवक्ता के परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने अधिवक्ता और उसके पति के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में अधिवक्ता रेखा उपाध्याय ने थाना सेक्टर-113 में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि चार नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके घर के नीचे कुछ लोग शराब पीकर गाली-गलौज और हंगामा कर रहे थे। उनके पति शिव कुमार नीचे पहुंचे और आरोपियों को ऐसा करने से मना किया। यह भी पढ़ें- Noida News: घर बाहर शराब पी रहे लोगों को टोका तो दंपति को पीटा इस पर आरोपियों ने उनके पति के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। महिला ने बीच बचाव करना च...