नोएडा, नवम्बर 14 -- Noida News: नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने रात में ठेके बंद होने के बाद अवैध रूप से देशी शराब बेचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 416 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने चारों को अलग-अलग स्थानों से लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से पकड़ा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अशोक शर्मा को महर्षि आश्रम के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 105 पव्वे शराब मिले। वहीं, प्रकाश मौर्या को यूनिटेक गोल्फ कोर्स की सर्विस रोड से पकड़ा गया। उसके पास से 104 पव्वे बरामद हुए। तीसरे आरोपी सचिन कुमार को सेक्टर-108 स्थित लूप पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 105 पव्वे मिले। चौथे आरोपी शोभित कुशवाहा को सेक्टर-44 के छलैरा के पास से पकड़ा गया। उसके पास से 102 ...