नोएडा, अगस्त 28 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने सेक्टर-127 की एक कंपनी की महिला अकाउंटेंट से छह लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने डीपी में कंपनी के मालिक का फोटो फोटो लगाकर ठगी की। पीड़िता ने सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज कराया है। दिल्ली के मीठापुर निवासी मधु ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा के सेक्टर-127 स्थित रोअर ग्लोबल लाइंस प्राइवेट लिमिटेड में अकाउंटेंट हैं। वह कंपनी में पिछले एक वर्ष से कार्य कर रही हैं। उनके व्हाट्सऐप पर 24 जून को मैसेज आया। व्हाट्सऐप की डीपी पर कंपनी के मालिक प्रशांत कुमार की फोटो लगी थी। मैसेज में एक खाता नंबर भेजा गया और उसमें छह लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। पीड़िता के मुताबिक, उन्होंने उस खाता नंबर पर छह लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब पीड़िता की अपने बॉस से बात हुई तो उन्हें पता...