Noida News: वोटर लिस्ट में हुए बदलावों की समीक्षा हो : कांग्रेस
नोएडा, सितम्बर 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सूरजपुर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही मतदाता सूचियों में हुए बदलावों की समीक्षा कराने की भी मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे, बैनर और विरोध की तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ज्ञानेश कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से हटाया जाए और उनके कार्यकाल के दौरान चुनाव प्रक्रिया एवं मतदाता सूचियों से सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.