नोएडा, अक्टूबर 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। जेवर विधानसभा क्षेत्र के एचएल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी मनोज चौधरी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मनोज चौधरी ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन बहुत जरूरी हैं। युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक लेखराज सिंह आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Nawada News: खेल प्रतियोगिता प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर : डीडीसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...