Noida News: वेंडरों ने कामकाज के लिए प्राधिकरण के नए दफ्तर के आसपास मांगी जगह
नोएडा, सितम्बर 1 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। स्टांप वेंडर, डीड राइटर आदि ने कामकाज के लिए प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित नए दफ्तर के आसपास जगह मांगी है। इसके लिए एसीईओ को ज्ञापन सौंपा है। वेंडरों का कहना है कि प्राधिकरण का दफ्तर शिफ्ट होने से उनका कामकाज ठप हो गया है। प्राधिकरण के नए दफ्तर का शुभारंभ 27 जून 2026 को हुआ था। इससे पहले सेक्टर-6 में था। अब सेक्टर-6 में सिर्फ वर्क सर्कल के ऑफिस रह गए हैं। यहां से आवासीय, औद्योगिक, संस्थागत, भवन आदि संपत्तियों के दफ्तर भी सेक्टर-96 में चले गए। इन विभाग से जुड़ी संपत्तियों के कामकाज में पत्र लिखवाने, स्टांप लगने, शपथ पत्र सहित कई तरह के कागजात चाहिए होते हैं जिन्हें स्टांप वेंडर या डीड राइटर तैयार करते थे। अब लोग सेक्टर-6 की बजाए 96 स्थित दफ्तर जा रहे हैं। ऐसे में वेंडरों का कामकाज ठप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.