Noida News: विश्वविद्यालय में एडमिशन के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी
नोएडा, अगस्त 7 -- Noida News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। आरडीसी स्थित एक एजुकेशन काउंसिल से जुड़े सेवानिवृत्त कर्मचारी से विश्वविद्यालयों में एडमिशन कराने के नाम पर 20 लाख रुपये लेने और रकम वापस मांगने पर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद कविनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजनगर स्थित अंसल शिवम बिल्डिंग में एजुकेशन काउंसिल का कार्य करने वाले पुष्पेंद्र कुमार वर्मा ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं। उनके मुताबिक राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर्स सिटी-एक निवासी जितेंद्र सिंह उनके कार्यालय आया और विभिन्न विश्वविद्यालयों में एडमिशन कराने का भरोसा दिया। इस पर उन्होंने दो बैंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.