नोएडा, अगस्त 21 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अदालत ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के मामले में सास, ससुर और पति को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। मामला थाना सूरजपुर क्षेत्र का है। दरअसल, विवाहिता के पिता गजेंद्र कुमार ने 17 अक्तूबर 2017 को थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री का विवाह अशोक से हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट करते। घटना के दिन उन्हें सूचना मिली थी कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी को फंदे पर लटकाकर मार दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर सास सुमन, ससुर जोगेंद्र, पति अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या में 30 साल पुरानी सजा रद्द केस की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि दोषसिद्धि के लिए यह साबित करना जरूर...