नोएडा, जुलाई 4 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर युवक से मारपीट गई। इस दौरान पीड़ित की नाक की हड्डी टूट गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उसके भाई और पिता समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरीदाबाद के सेक्टर-76 निवासी अमित चौहान ने पुलिस को शिकायत दी कि वाजिदपुर गांव में उनकी पैतृक जमीन है। बीते माह 23 जून की दोपहर करीब तीन बजे बिना बंटवारे के संबंधित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके भाई अंकित चौहान, पिता भोपाल सिंह और मामा देवेंद्र चौहान ने निर्माण का विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। छोटे भाई अंकित ने पंच (पंचिंग टूल) से उनकी नाक पर कई वार किए, जिससे नाक की हड्डी टूट गई। वहीं, पिता भोपाल सिंह ने भी उनक...