Noida News: विपरीत दिशा में आ रही कार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी
नोएडा, सितम्बर 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर में शारदा गोलचक्कर के समीप बुधवार को विपरीत दिशा में कार चला रही एक महिला ने बाइक सवार ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी को गंभीर चोट आई। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर महिला चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक यातायात पुलिसकर्मी मोहित कुमार बुधवार की सुबह शारदा अस्पताल की तरफ से अपनी बाइक से शारदा गोलचक्कर की तरफ आ रहे थे, तभी सामने से विपरीत दिशा में आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहित घायल हो गए, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका उपचार चल रहा है। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी महिला चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.