Noida News: विद्युत निगम के अभियंता और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक से हाजिरी होगी
नोएडा, अगस्त 28 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। विद्युत निगम के अभियंताओं और कर्मचारियों की अब बायोमेट्रिक से हाजिरी हो सकेगी। इससे उनके आने और जाने के समय की निगरानी रखी जा सकेगी। उपभोक्ताओं की समस्या और शिकायतों को देखते हुए विद्युत निगम यह कदम उठाने जा रहा है। जिले के उपभोक्ताओं की शिकायत रहती है कि बिजली उपकेंद्र और दफ्तरों पर अभियंता और कर्मी समय पर नहीं मिलते हैं। उपभोक्ताओं को घंटों तक कर्मी और अभियंताओं का इंतजार करना पड़ता है। बाद में कुछ कमी बात दी जाती है। उपभोक्ताओं की शिकायत रहती है कि कर्मचारी बगैर दफ्तर आए अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इससे समय पर काम नहीं हो रहे। उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए बायोमेट्रिक हाजिरी का प्रस्ताव बनाया गया है। प्रस्ताव को मुख्य अभियंता दफ्तर पर समीक्षा के बाद मेरठ मुख्यालय भेज दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.