Noida News: विदेश में कारोबार बढ़ाने का झांसा देकर ठगने वाले 47 गिरफ्तार
नोएडा, जुलाई 16 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने विदेश में व्यापार बढ़ाने, कंपनी का प्रमोशन कराने और अंतरराष्ट्रीय खरीदार उपलब्ध कराने के बहाने ठगी करने वाले कॉल सेंटर का बुधवार की रात पर्दाफाश किया। पुलिस ने कॉल सेंटर के मुख्य संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से मिले 44 अन्य कर्मचारियों को पूछताछ के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया गया। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मोमिता भट्टाचार्य नामक एक महिला ने थाने में एक शिकायती पत्र दिया था। उसकी जांच के आधार पर सेक्टर-63 के ए ब्लॉक स्थित कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई। इस दौरान वहां से कुल 47 लोगों को हिरासत में लिया गया। जांच में दंपति समेत तीन लोग गिरोह के मुख्य संचालक पाए गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य कर्मचारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.