Noida News: विदेशी नागरिकों की हरकतों से परेशान ग्रामीणों ने मोर्चा खोला
नोएडा, जुलाई 11 -- Noida News: रबूपुरा, संवाददाता। यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-22डी में रह रहे विदेशी नागरिकों की हरकतों से परेशान आसपास गांवों के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस से अवैध रूप से रहकर अराजकता फैला रहे विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्राधिकरण क्षेत्र के मिर्जापुर, चपरगढ़, खेरलीभाव, मिलक आदि गांव के लोगों ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि उनके गांवों के पास सेक्टर-22डी में सुपरटेक गोल्फकंट्री सोसाइटी है, जिसमें बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक किराये पर रहते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ये विदेशी नागरिक नशे का कारोबार कर रहे हैं। पंजाब पुलिस यहां से कई विदेशियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके बच्चे स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.