Noida News: विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए पेड़ काटा, जुर्माना लगा
नोएडा, अक्टूबर 29 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-147 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए नीम का पेड़ काटना महंगा पड़ गया। जांच के बाद विभाग ने जुर्माना लगाया है। आरोप है कि राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने अपनी संस्था के विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए पेड़ को जड़ से करीब तीन फीट ऊपर से कटवा दिया था। मामले में संस्थान ने लिखित बयान देकर अपना अपराध स्वीकार किया और छह हजार रुपये जुर्माना जमा कराया। वन विभाग के अनुसार, नौ अगस्त 2026 को पेड़ काटे जाने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच वन दरोगा ने की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.