नोएडा, नवम्बर 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। विकसित भारत यंग लीडर कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल सिरसा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि सीडीओ भालचंद्र त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में लोक नृत्य समूह, नुक्कड़ नाटक समूह, पेंटिंग, कविता लेखन एवं लोकगीत प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। विभिन्न विद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान अलग अलग प्रतियोगिताओं से विजेताओं का चयन हुआ, उन्हें प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...