Noida News: वाहन चोर गिरफ्तार, एक बाइक बरामद
नोएडा, अगस्त 10 -- Noida News: लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने जांच के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से आठ दिन पूर्व क्षेत्र स्थित शराब के ठेके के सामने से चुराई गई बाइक बरामद हुई है। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस सोमवार को आवास विकास परिषद के पासी में जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सूचना पर एक बाइक पर आ रहे युवक को जांच के लिए रोका। युवक ने बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जांच करने पर बाइक के चोरी का मुकदमा ट्रोनिका सिटी थाने में दर्ज होने का पता चला। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवम उर्फ कसीनो निवासी निशांत कॉलोनी ट्रोनिका सिटी बताया। उसने बाइक को आठ दिन पूर्व शराब के ठेके के सामने से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.