Noida News: वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल
नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग घायल हो गए। हादसे में उनके घुटने में फ्रैक्चर हुआ। पीड़ित के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली कोंडली निवासी जतिन कुमार के पिता बाल करण सिंह 21 जून को सेक्टर-18 नोएडा आए थे। काम पूरा करने के बाद वह अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे। वह वेव मॉल के गेट नंबर सात के पास पहुंचे ही थे कि हिमाचल प्रदेश नंबर की कार ने उनकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके घुटने में फ्रैक्चर हुआ और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बेटे ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.