नोएडा, अगस्त 26 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओडिशा के जिला केंद्रापडा निवासी अर्शित नायक ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई सुशांत नायक दिल्ली में रहता था। वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। वह 22 अगस्त की रात करीब 10 बजे ड्यूटी करके नोएडा से दिल्ली वापस जा रहा था। वह दादरी रोड पर सेक्टर-37 के पास बने यूटर्न पर पहुंचा तो उसकी बाइक में अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह बाइक से हवा में उछलकर जमीन पर जा गिरा। टक्कर मारने वाला चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क पर सिर लगन...