नोएडा, अगस्त 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। जेवर के मंगरौली गांव में रहने वाले महिपाल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जितेंद्र सिरसा गांव में परिवार के साथ रहता था। वह 17 अगस्त को बाइक पर सवार होकर सिरसा से अपने चाचा ससुर के घर लड़पुरा गांव जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र की घटनास्थल पर मौत हो गई। कासना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। अज्ञात वाहन का पता लगाकर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...